एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम को 3 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दारू अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, मेढकुरी कला गांव निवासी हिरामन प्रजापति ने एसीबी हजारीबाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम उनकी पत्नी दुर्गा देवी के नाम से दाखिल-खारिज आवेदन (मुकदमा सं. 251R27/2025-26) को निपटाने के लिए 10 हजार रुपये की घूस की मांग कर रहे थे।

शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने सत्यापन कराया, जिसमें ज्ञानी राम द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 3 हजार रुपये रिश्वत मांगना सत्य पाया गया। इसके बाद शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को एसीबी की ट्रैप टीम ने दारू पहुंचकर छापेमारी की और ज्ञानी राम को वादी से 3 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र सरकारी गवाह मौजूद थे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग थाना कांड सं. 12/2025 (दिनांक 09.10.2025) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

7k Network