मौसम साफ होते ही आलू बीज खरीदने दौड़ पड़े किसान, दुकानदारों की मनमानी, ₹2800 प्रति क्विंटल तक खरीदने को विवश किसान

दारू (हजारीबाग): क्षेत्र में मौसम साफ होते ही किसान अपने खेतों में जुताई और जायद फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। खेत तैयार होते ही किसानों में आलू बीज खरीदने की होड़ मच गई है। प्रखंड के झुमरा व दारू के आलू विक्रय केंद्रों पर सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

लगातार हुई बारिश के कारण पिछले सप्ताह तक बुआई का कार्य प्रभावित रहा, लेकिन अब मौसम सुधरते ही किसान समय से फसल लगाने को लेकर उत्साहित हैं। इसी बीच, बीज की बढ़ती मांग का फायदा उठाते हुए दुकानदारों ने मनमाने दाम वसूलने शुरू कर दिए हैं।

वर्तमान में बाजार में आलू बीज की दो प्रमुख किस्में उपलब्ध हैं  सामान्य किस्म ₹1200 प्रति क्विंटल और उन्नत किस्म ₹2800 प्रति क्विंटल तक बिक रही है। जबकि दो दिन पूर्व यही बीज क्रमशः ₹800 और ₹1800 प्रति क्विंटल में उपलब्ध थे।कृषक राजू प्रसाद ने बताया कि “उन्नत किस्म का बीज महंगा जरूर है, परंतु बेहतर उत्पादन की उम्मीद में किसान मजबूर होकर इसे खरीद रहे हैं।

बीज के बढ़े हुए दाम से लागत तो बढ़ जाएगी, लेकिन उपज के समय यही व्यापारी सस्ते दाम में खरीदते हैं। ऐसे में किसान की मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। किसानों का कहना है कि दुकानदारों और बिचौलियों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है।

Leave a Comment

7k Network