सरदार पटेल की जयंती पर BSF ने “स्वच्छता एवं स्वास्थ्य”थीम पर “फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0’ का किया सफलतापूर्वक समापन ।

सीमा सुरक्षा बल ने खेल और युवा मामलों के मंत्रालय के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत “फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0’  का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह विशेष अभियान दिनांक 02.10.2025 से शुरू होकर आज, 31 अक्टूबर 2025 को “यूनिटी रन”के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय “स्वच्छता एवं स्वास्थ्य”था, जिसका उद्देश्य बल कर्मियों, उनके परिवारों और आम नागरिकों के बीच फिटनेस और स्वच्छता के प्रति एक स्थायी संस्कृति को बढ़ावा देना है।

बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल के आदेश के अनुपालन में, यह सम्पूर्ण अभियान महानिरीक्षक श्री धीरेन्द्र कुटे (भा0पु0से0) प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल के कुशल मार्गदर्शन में संचालित हुआ। इस दौरान बल कर्मियों और जनता के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न उत्साहवर्धक  शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। 27 अक्टूबर 2025 को “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत”के संदेश के साथ “स्पेशल साइक्लिंग और प्लॉगिंग ड्राइव”(Special Cycling and Plogging Drive) का आयोजन तथा 28 अक्टूबर 2025 को “फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन” का भी आयोजन किया गया।

संस्थाान के महानिरीक्षक महोदय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “प्लोगिंग ड्राइव” जैसी गतिविधियों ने हमारे बल कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और अधिक गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किया है, जिससे फिटनेस को स्वच्छता और राष्ट्र के प्रति एकता की भावना से जोड़ा गया है।

31 अक्टूबर को यूनिटी रन के सफल समापन के पश्चात, राष्ट्रीय एकता शपथ समारोह का भी आयोजन किया गया। इस समारोह ने देश के लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती,“राष्ट्रीय एकता दिवस, के अवसर पर एकता के महत्व पर विशेष बल प्रदान किया।

इस दौरान बल कर्मियों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए, राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित रहने की प्रतिज्ञा ली। यह पहल सीमा सुरक्षा बल की देश की सुरक्षा के साथ-साथ एक स्वस्थ, जागरूक और सरदार पटेल द्वारा पोषित ”एकजुट राष्ट्र”के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Comment

7k Network