
हजारीबाग थाना मुफस्सिल पुलिस ने कंप्लेन केस नंबर 843/2023, धारा 138 N.I. Act में नामजद फरार अभियुक्त सुबोध कुमार मेहता (पिता – बालेश्वर मेहता), निवासी ग्राम बड़ासी, के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए आज उनके घर पर फरारी इश्तिहार चस्पा किया। अदालत में कई बार तलब किए जाने के बावजूद अभियुक्त की उपस्थिति नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम बड़ासी गांव पहुंची और नियमानुसार घर के मुख्य द्वार पर इश्तिहार चिपकाकर पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी व दस्तावेजीकरण किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है, ऐसे में अब उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी।
स्थान: बड़ासी, थाना मुफस्सिल, जिला हजारीबाग
तारीख: 14 नवंबर 2025








