बड़ी कार्रवाई: फरार अभियुक्त के घर पर पुलिस ने चस्पा किया इश्तिहार

थाना मुफ़स्सिल पुलिस ने कंप्लेन केस नंबर 843/2023 के अंतर्गत धारा 138 N.I. Act में नामजद फरार अभियुक्त संजय प्रजापति, पिता – सुखदेव प्रजापति,
निवासी – ग्राम सिलवार कला, थाना मुफ़स्सिल, जिला हजारीबाग, के घर पर आज फरारी इश्तिहार चस्पा किया।

अदालत द्वारा अभियुक्त को कई बार उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था, लेकिन लगातार गैरहाज़िर रहने पर न्यायालय के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम आज सिलवार कला पहुंची और नियमानुसार इश्तिहार को घर के मुख्य दरवाज़े पर चिपकाया गया। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफ़ी और दस्तावेज़ीकरण भी किया गया।
इश्तिहार लगने के समय कुछ ग्रामीण भी मौजूद रहे और पुलिस टीम मौके पर विधि अनुसार कार्रवाई करती दिखी।

स्थान: सिलवार कला, थाना मुफस्सिल, जिला हजारीबाग
तारीख: 14 नवंबर 2025

Leave a Comment

7k Network