
रविवार 7 दिसंबर देश की चार प्रमुख संस्थाएँ — वसुधा कल्याण (हजारीबाग, झारखण्ड), वृक्षित फ़ाउण्डेशन (दिल्ली), संस्कृति यूथ फ़ाउण्डेशन (आगरा, उत्तर प्रदेश) और प्रोजेक्ट मथुरा (मथुरा) मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता अभियान आयोजित कर रही हैं।
वसुधा कल्याण द्वारा यह अभियान लारा नदी, चर्चु प्रखंड में संचालित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय ग्रामवासी, मुखिया, सरपंच एवं युवा उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए आग्रह किया गया है ।यह सफ़ाई सह जागरूकता कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शुरू होंगी।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य है — पिकनिक स्थलों को कचरे से मुक्त रखना और पर्यावरण अनुकूल (इको-फ़्रेंडली) पिकनिक संस्कृति को बढ़ावा देना।








