आरबीआई द्वारा आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में एस. राधाकृष्णन एकेडमी मेरू प्रथम”

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल, हज़ारीबाग में एक दिवसीय क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्रों के बीच सामान्य ज्ञान, अर्थव्यवस्था, बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता तथा वर्तमान घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एस. राधाकृष्णन एकेडमी, मेरू के प्रतिभाशाली छात्रों ने सर्वाधिक प्रश्नों के सही उत्तर देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों और निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित आरबीआई के अधिकारियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र तथा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए। अधिकारियों ने बच्चों के ज्ञान, आत्मविश्वास और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को भी मजबूत करती हैं।

विद्यालय परिसर में छात्रों और शिक्षकों के बीच उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन डीएवी स्कूल के शिक्षकों ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रतियोगिता संपन्न हुई।

कंपटीशन में भाग लेने वाले स्कूल में डीएवी और मोंटफोर्ट जैसे स्कूल के बच्चों के साथ विनर बनकर बच्चों ने यह संदेश दिया कि कम फीस वाले स्कूल में पड़कर भी बड़े-बड़े स्कूल का टक्कर देकर हराया जा सकता है।

Leave a Comment

7k Network