सरस्वती ज्ञान मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरस्वती पूजा :-

माघ शुक्ल पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती ज्ञान मंदिर मेरू में मां सरस्वती का पूजा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।
सरस्वती का ज्ञान मंदिर मेरू के पावन अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पहले दिन विद्या की देवी मां सरस्वती को भव्य तरीके से सजाया गया एवं माता को गाजर मटर बुंदिया मिठाई से संतरा अंगूर केला आदि का भोग लगाया गया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री हरि नारायण प्रसाद एवं प्राचार्या श्रीमती गुंजा देवी तथा  उप प्राचार्या रेखा कुमारी के साथ-साथ विद्यालय  के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं श्रीमती अर्चना कुमारी ,श्रीमती सरिता देवी भारती कुमारी, चमेली  देवी, इंदू देवी, श्री सुरेश पासवान , अजय कुमार पुष्पा देवी, भारती कुमारी  , प्रिया मिस ,बिन्नी मिस, आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित होकर पूजा को सफल बनाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि मां सरस्वती सभी को विद्या धन बुद्धि विवेक प्रदान करती है उनकी पूजा जो भी व्यक्ति श्रद्धा भाव से करते हैं उनकी मनोकामना जरूर पूर्ण होती है और वह अपने जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं।

पूजा के दूसरे दिन मां सरस्वती को खिचड़ी का भोग लगाया गया और सभी भक्तगण भक्तिमय होकर हवन पूजन कर मां सरस्वती की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई देकर पूजा को संपन्न किया गया।पूजा करवाने का मुख्य श्रेय हमारे पुरोहित श्री दीपक मिश्रा एवं प्रधानाचार्य सह निर्देशक  के पुत्र परितोष कुमार एवं श्री संतोष कुमार का बहुमूल्य योगदान रहा।

Leave a Comment

7k Network

Read More