राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर मनन विद्या निकेतन मे दी गई श्रद्धांजलि।

सदर प्रखंड के अमनारी पंचायत स्थित मनन विद्या निकेतन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । प्रधानाध्यापक अजहर अंसारी ने बच्चों को बताते हुए कहा कि महात्मा गांधी एक वकील, सक्रिय राजनीतिज्ञ और महान स्वतंत्रता सेनानी थे।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गांधी जी द्वारा चलाए गए प्रमुख अभियान चंपारण सत्याग्रह, खेड़ा सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आन्दोलन या नमक सत्याग्रह आदि हैं। जिन्होंने अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों से देश को आजादी दिलाई, इसलिए उन्हें ‘राष्ट्रपिता’ कहा जाता है, जिन्हें सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार यह उपाधि दी थी, और उनका जीवन सत्य, न्याय और समानता के आदर्शों का प्रतीक है।

विद्यालय के शिक्षक सुचित सिंह, इतेखाब अलि, सुनील कुमार, संतोष कुमार, कृष्ण कुमार, मैमुन निशा, नाजिया परवीन, रोजी परवीन, शम्मा परवीन, मुस्कान कुमारी, आदिती कुमारी, अनन्या कुमारी, साहिना खातून, मासूम कुमारी एंव विद्यालय के बच्चे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

7k Network