पत्रकारों संग मारपीट पर प्रेस क्लब हजारीबाग ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

मंत्री इरफान अंसारी के समक्ष हुई घटना की निंदा, दोषियों पर कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

हजारीबाग। प्रेस क्लब हजारीबाग का एक प्रतिनिधिमंडल 30 अप्रैल को अध्यक्ष उमेश प्रताप के नेतृत्व में हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर उनके माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग में 28 अप्रैल 2026 को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में दो पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना में शामिल आरोपियों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई।

साथ ही जिले में मान्यता प्राप्त निबंधित अखबार और न्यूज चैनल के अधिकृत पत्रकारों की सूची तैयार करने का भी आग्रह किया गया ताकि पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा और उसकी गरिमा कायम रह सके।  अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी पत्रकार घटना की निंदा करते हैं। आगे ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्थानीय प्रशासन और सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा की मांग करते हैं। 

उन्होंने एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई संदिग्ध हत्याकांड की भी  निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप के साथ संयुक्त सचिव देवनारायण प्रसाद, कोषाध्यक्ष अमरनाथ पाठक, वरिष्ठ पत्रकार सहदेव प्रसाद लोहानी, जयनारायण प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य मो. शमीम अहमद, प्रमोद खंडेलवाल, अजय निराला, अविनाश अंजन,  अनिल राणा, रामशरण शर्मा, गणेश कुमार प्रजापति, कैलाश यादव, बलदेव शर्मा, मो एहसान, मनोज कुमार समेत कई पत्रकार शामिल थे।

Leave a Comment

7k Network

Read More