हज़ारीबाग; चोरी के 31 मोबाइल के साथ 9 युवक गिरफ्तार,एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
हज़ारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता , शनिवार को हज़ारीबाग समाहरणालय में एसपी मनोज रत्न चौथे ने प्रेस वार्ता कर बताया कि हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र से मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
हजारीबाग पुलिस ने चोरी के 31 मोबाइल के साथ 9 युवकों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पीड़ितों की शिकायत पर पेलावल पुलिस तकनीकी सहायता के आधार पर छापामारी कर 11 युवकों को गिरफ्तार किया और चोरी के 31 मोबाइल को बरामद किया गिरफ्तार युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि इनके गिरोह के सरगना तक पहुंचा जा सके।
प्रेस वार्ता के दौरान हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं, जल्द ही इसका खुलासा करने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन गिरोह सदस्यों द्वारा हज़ारीबाग बाजार , कटकमसांडी बाजार , छड़वा बाजार , कटकमदाग बाजार जैसे जगहों से मोबाइल चुराकर छीनकर/चोरी कर नकली बिल बनवाकर बेचते थे ।








