हज़ारीबाग; लाइन होटलों, रेस्टोरेंट में सजता है मयखाना इन पर नहीं होती है कार्रवाई।
हजारीबाग रांची पटना मार्ग के नगवां टोल प्लाजा के समीप करीब दर्जनों लाईन होटल जो फैमिली रेस्टोरेंट के नाम से चल रहा है यहां शराबियों को शराब परोसा जाता है जाम झलकया जाता है और इसकी सूचना स्थानीय थाना को नही मिलती ऐसे में क्या कारण है कि थाना को इसकी भनक तक नहीं लगती है सुबह से लेकर यहां देर रात तक शराब परोसा जाता है।
इस संबंध में रेस्टोरेंट्स संचालकों से पूछे जाने पर बताया कि हम लोग थाना को शराब बेचने व पिलाने के लिये मैनेज करने के एवज में राशि देते हैं मालूम हो कि हजारीबाग में इन फेमिली रेस्टोरेंटो के नाम पर चल रहे होटलों में अच्छे घराने के राहगीर लोग भी जाते हैं और वहां शराबियों को देखकर बिना कुछ खाए वापस लौट जाते हैं। इतना ही नहीं शराबियों के द्वारा महिलाओं को टारगेट में लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आते हैं।
इस संबंध में कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी से पूछे जाने पर बताया कि यदि थाना को राशि मिलती है तो इसकी जांच होगी और जो भी राशि लेते हैं उन पर कार्रवाई होगी ऐसे में देखना यह होगा कि थानेदार के द्वारा इन होटलो पर कितनी कार्रवाई होती है।








