झारखंड में आपदा प्रबन्धन की बैठक, लोकडॉन में मिली छूट, खुलेंगे स्कूल,कॉलेज, कोचीन संस्थान।
झारखंड राज्य में कोरोना की स्थिति के मद्देनज़र आपदा प्रबंधन की बैठक प्रोजेक्ट भवन में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में पूरी हुई. बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे. इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गयी और राज्य में कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पाबंदियों से जनता को राहत दी गई है।
सरकार के द्वारा जारी वर्तमान पाबंदियां 31 जनवरी तक के लिए ही लागु थी. लेकिन कोरोना के मामलों में कमी और संक्रमण के खतरे को कम होता देख आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक कर कई तरह की पाबंदियों से राहत दी गयी है।
सभी कॉलेजों को खोलने का आदेश दिया गया है
17 जिलों में कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक खुलेंगी, 7 जिलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षा खुलेंगी
रांची में कक्षा 9वीं से 12वीं तक ही ऑफलाइन माध्यम से खुलेंगे स्कूल
रांची, धनबाद, बोकारो, सिमडेगा, चतरा, देवघर, सरायकेला में कक्षा 9वीं से 12वीं तक ही खुलेंगे स्कूल।
शादी-विवाह में 100 के जगह 200 लोग हो सकेंगे सम्मिलित।
खेल की सभी एक्टिविटी होगी शुरू, बिना दर्शक के हो सकेंगे मैच।
सभी कोचिंग सेंटर खुलेंगे।
रात 8 बजे के बाद बंद होगी सभी दुकानें।
आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे।
जिम खोला जाएगा।








