हजारीबाग; मेरु मदरसा में ओलमा-ए-अहले सुन्नत की हुवी मीटिंग।

हजारीबाग; मेरु मदरसा में ओलमा-ए-अहले सुन्नत की हुवी मीटिंग।

सदर प्रखंड के मेरु मदरसा में ओलमा-ए-अहले सुन्नत की तरफ से मेरू,अमनारी,डंडई,सिलवार,हरली,
कवालू,जिनगा,सरोनी मस्जिद के इमाम के साथ सभी गांव के सदर,सेक्रेटरी के साथ किया गया बैठक। जिसमें मुख्य तौर पर मौलाना गुलाम वारिस (रोमी) मुफ़्ती महबूब साहब (पेलावल) कारी जफर अकील (खिरगांव) मुफ्ती नवेद साहब (कोडरमा) कारी गुलाम वारिस (अमनारी) मौलाना अनवर (डंडई) हाफ़िज़ जुनेद (सिलवार) मौलाना इंतियाज (कवालू) कारी मो.सिराजुद्दीन (मेरु) मुख्य तौर पर मौजूद हुए। 

मुफ्ती मेहबूब साहब ने बताया
बैठक करने का मकसद हजारीबाग शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जो तंजीम बनाई गई है इस तंजीम का मकसद मुसलमान कौम में जो तालीम से दूर है और समाज में खराबी पैदा करते हैं इन तमाम लोगों को समाज में सही रास्ते पर लाने के लिए कोशिश किया जा रहा है हमलोग तालीम को आम करने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों का एक सलेबस है जिसे हजारीबाग के गांव-गांव में बच्चों को पढ़ाया जाएगा उस सलेबस को पढ़ने से हमारे बच्चों में इतनी तालीम आजाएगी के हलाल क्या है हराम क्या है बड़ों का अदब क्या है छोटों के साथ किस तरह पेस आना है समाज में अच्छा इंसान कैसे बनना है इन तमाम चीजों के लिए आज की मीटिंग रखी गई है।
और तमाम ग्रामीणों से हम लोगों ने कहा है कि आप लोग हमारा साथ दें इस तंजीम के बहुत सारे मकसद है इसमें एक मकसद यह भी है कि तमाम मस्जिदों में एक मिनी लाइब्रेरी हो जिसमें मस्जिद के इमाम के हर जरूरत की किताबें जमा की जाए तमाम मस्जिदों को एक उसूल बना कर दिया जाए जिस उसूल के तहत इमाम भी वहां ड्यूटी करें और वहां की  कमेटियां भी उसूल की पाबंद हो।
इसके इलावा जो हम लोगों ने सिलेबस बनाया है जब लागू हो जाएगा तो तंजीम हर छः महीने में और साल में परीक्षा लेगी और परीक्षा लेने के बाद जो पहले स्थान पर बच्चे आएंगे उनको अवार्ड दिया जाएगा। और यह इसलिए किया जाएगा ताके बच्चे के अंदर पढ़ाई का जज्बा पैदा हो जाए और गार्जियन भी फक्र से कहे कि मेरे बच्चे भी इस काबिल होते तो वह भी इनाम पाते। 
आज की मजलिस का खास यही मकसद है के तालीमी छोर से अपनी कौम को जोड़ना और जो गलत चीज़े समाज में फैली है इन चीजों को मिटाना और सही रास्ते पर लाकर के सच्चा पक्का सही मुसलमान और बेहतर हिंदुस्तानी बनाने की कोशिश के लिए आज की मीटिंग रखी गई जिसमें तमाम ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला।

Leave a Comment

7k Network