हजारीबाग; बीएसएफ के जवान की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत।

हजारीबाग; बीएसएफ के जवान की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत।

हजारीबाग सदर प्रखंड के अमनारी निवासी मनोज पासवान उम्र 30 वर्ष पिता बैजनाथ पासवान का दिल्ली में सड़क दुर्घटना में सोमवार को मौत हो गई। 

मनोज पासवान के भाई के द्वारा बताया गया कि मनोज हेड क्वार्टर नोएडा में पदस्थापित था वहीं पर अपनी पत्नी डोली कुमारी पांच वर्षीय पुत्र युवराज और दो वर्षीय पुत्र सुगु के साथ रह रहा था। 

शव के साथ पहुंचे बीएसएफ के कमांडेंट गजानंद के द्वारा बताया गया सोमवार को मेडिकल जांच के लिए नोएडा से दिल्ली एंबुलेंस से जा रहा था शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के पास एंबुलेंस का ड्राइवर साइड का पहिया जाम हो जाने के कारण एंबुलेंस डिवाइडर से जा टकराई डिवाइडर से गाड़ी टकराने के बाद पीछे का गेट खुल गया और यह घटना घटी। 

जिसमें मनोज पासवान और एक यूपी का जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज का वर्ष 2010 में बीएसएफ में सिपाही के पद पर नौकरी हुई थी वो 165 बटालियन में तैनात था आज उनका शव दिल्ली से हजारीबाग उनके गांव अमनारी लाया गया जहां सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया।

Leave a Comment

7k Network