हज़ारीबाग;अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष के साथ लूट-पाट,100 नम्बर पर नही मिली मदद।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन केहज़ारीबाग जिला उपाध्यक्ष प्रियम प्रतीक पिता आर.एस. शर्मा सुरेश कॉलोनी साकेत पूरी के साथ बीती रात्रि लगभग 08:30 बजे पुराना बस स्टैंड में आठ दस की संख्या में अपराधी मार-पीट कर लगभग चालीस हजार नगद और पन्द्रह ग्राम सोने की चैन छीन लिया।
जिसमे प्रियम और उनके दो साथी बुरी तरह से घायल हो गए। जब ये लोग वहां से भाग कर अपनी कार से जाने लगे तो बदमासों ने पीछे से पत्थर फेक कर मारा जिससे गाड़ी का बम्फर टूट गया।
प्रियम के द्वारा बताया गया के हमलोग मकरसंक्रांति के प्रोग्राम से वापस साकेत पूरी अपने घर जा रहे थे देखा के कुछ लोग दारू पीकर ड्रामा कर रहे हैं हमलोगों ने पूछा तो बहस करने लगे और मार-पिट करने लगे हमलोगों से पैसे और गले मे सोने का चैन छीन लिया। इसकी सूचना हमलोगों ने 100 नम्बर पर किया और मदद मांगी लेकिन कोई मदद नही मिली जब कि हमने कहा के हम अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष है लेकिन पुलिस के द्वारा हम लोगों को ही गलत ठहरा कर अपना पल्ला झाड़ दिया।
फिर हमलोग बड़ी बाज़ार थाने में सनहा दर्ज कर सदर हॉस्पिटल में इलाज करवाने लगे लेकिन पुलिस के द्वारा कोई संज्ञान नही लिया गया।
आगे उन्होंने कहा के वे लोग रात में नशा कर के ग्रुप में लूटपाट और छिनतई का काम करते है पुलिस के संज्ञान ना लेने के कारण हज़ारीबाग में अपराधियों के हौसले बुलंद है और आय दिन जिले में चोरी, डकैती,छिनतई के मामले बढ़ते जा रहे है। ये लोग हर जगह ग्रुप में अपराध को अंजाम देते है इनलोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से बचती है। प्रियम ने कहा इस मामले को हमलोग हज़ारीबाग एस.पी.से मिल कर मामले की जांच कर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करेंगे।








