हज़ारीबाग; घर में घुसा ट्रक बाल-बाल बचे घर में सोये लोग। मौके पर पहुंचे समाजसेवी सोनू इराकी।

घर में घुसा ट्रक बाल-बाल बचे घर में सोये लोग। मौके पर पहुंचे समाजसेवी सोनू इराकी।

हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड में फिर से भारी वाहनों की आतंक देखने को मिल रहा है केरेडारी टंडवा मुख्य पथ पर करमाही में इदु मियां के घर में घुसा बेलगाम ट्रक बाल-बाल बचे घर में सोये लोग।
घर पूरी तरह से ध्वस्त हो जाने से घर का पूरा परिवार दहशत में है इस घटना के होने के बाद रोड के किनारे घर वालों की जिंदगी अब दहशत में आ गयी है। इस खबर की सूचना पाकर समाजसेवी शाहिद उर्फ सोनू इराकी ने मौके पर पहुंच कर लोगों को आश्वासन दिया और केरेडारी प्रशासन से बात करके इस पर संज्ञान लेने की बात कही है। 

साथ ही कहा कि कोई भी दिक्कत हो तो मुझसे संपर्क कर सकते हैं घबराने की जरूर नही है एवं मुआवजा दिलवाने की बात कही। लगातर में इस तरह की खबर पाकर मौके पर पहुंच कर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के वासियों को मुआवजा दिलवाने का कार्य कर रहा हूं।
संवाददाता- समशाद अंसारी।

Leave a Comment

7k Network