फिट इंडिया अभियान के अन्तर्गत फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए सीमा सुरक्षा बल मेरू में साइक्लोथन का आयोजन।
सीमा सुरक्षा बल, बल मुख्यालय के दिशा-निदेर्शोें एवं श्री पी0एस0 बैंस, महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में सीमा सुरक्षा बल मेंरू कैम्प में फिट इंडिया अभियान के तहत आज दिनांक 08 जनवरी 2022 प्रातः 0600 बजे मेरू परिसर में प्रहरी परिवारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं शारिरिक फिटनेस के प्रति रूझान उत्पन्न करने हेतु साइक्लोथन का आयोजन किया गया।
साइक्लोथन का प्रारम्भ प्रातः 0600 बजे, मेरु कैम्प प्रमुख द्वार से होकर मेरू परिसर स्थित टैंक मोड, एस0टी0सी0 एरिया, अस्पताल, केन्द्रीय विद्यालय से होते हुए मुख्य क्रीड़ा मैदान तक 10 किलो मीटर के सफर उपरान्त 0700 बजे समाप्त हुई । श्री पी0एस0 बैंस, महानिरीक्षक ने स्वयं कार्यक्रम मे हिस्सा लेकर अगुवाई की। इस साइक्लोथन में बी0एस0एफ0 मेरू कैम्प के अधिकारियों एवं 170 से अधिक कार्मिकों ने भाग लिया ।
साइक्लोथन का उद्देश्य सीमा प्रहरियों एवं मेरू कैम्प में रहने वाले प्रहरी परिवारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना व उन्हे शारिरिक व मानसिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करना है ताकि उन्हे फैल रही नई-नई संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सके।
अपने संबोधन में श्री पी0एस0 बैंस, महानिरीक्षक ने कहा कि हमने विगत दो वर्षों में कोरोना महामारी की दोनो लहरों में यह देखा है कि जो व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है और नियमित व्यायाम करते रहे हैं, उन्हे इस वैश्विक महामारी से ज्यादा असर नहीं हुआ, क्योंकि शारिरिक व्यायाम से ही हमारा शरीर न केवल मजबूत बनता है, बल्कि व्यक्ति में बिमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित होती है।
आज फिर हम इस वर्ष की शुरूआत में कोरोना महामारी का नया रूप और तीसरी लहर को देख रहे हैं। इस के मद्देनजर साइक्लोथन एक प्रयास है, मेरू परिसर में रहने वाले प्रहरियों एवं उनके परिवारों के लिए कि स्वस्थ शरीर ही लम्बी आयु की पहचान है।








