रांची; अगले तीन दिनों तक झारखंड में होगी बारिश दिन में छाए रहेंगे बादल।

अगले तीन दिनों तक झारखंड के विभिन्न जिलों में होगी बारिश दिन में छाए रहेंगे बादल।
राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश होगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गुरुवार को दोपहर पश्चिम-उत्तर पश्चिम से गुजरता हुआ आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचा। इसका असर अगले तीन दिनों तक झारखंड में भी देखने को मिलेगा। 
शनिवार से राज्य के लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की होने संभावना है। इन जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन की भी संभावना है। 
इसके साथ ही तेज हवा चल सकती है। इसके बाद 16 नवंबर से राज्य में ठंड बढ़ेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Leave a Comment

7k Network

Read More