रांची; भारत न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच के लिए दिशा निर्देश के साथ टिकट दर तय।

रांची; भारत न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच के लिए दिशा निर्देश के साथ टिकट दर तय।          
16 नवंबर 2021 को जे.एस.सी.ए. अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित भारत न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने आज अपने मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में टिकट का दर तथा राज्य सरकार और बी.सी.सी.आई. से प्राप्त कोविड-19 के दिशा निर्देश के अनुसार स्टेडियम में प्रवेश हेतु दर्शकों के लिए नियम भी तय कर दिया गया। जिस का पालन अनिवार्य होगा।
स्टेडियम में वैसे दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा जो कोविड वैक्सीन का दोनों डोज लिए हो या जिनके पास 15 नवंबर 2001 के बाद आर.टी.पी.सी.आर. का निगेटिव का रिपोर्ट होगा। स्टेडियम में प्रवेश के पूर्व गेट पर जांच दल को संबंधित सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

बगैर मास्क का प्रवेश नहीं होगा।
गेट पर प्रवेश के समय एक दूसरे से 2 गज की दूरी रखना अनिवार्य होगा।
दर्शकों को टिकट पर जो सीट नंबर अंकित होगा उसी सीट पर बैठना होगा वरना उन्हें मैच देखने से वंचित होना पड़ सकता है।
किसी भी तरह का बैग, थैला, कैमरा या ठोस वस्तु लेकर स्टेडियम में प्रवेश वर्जित होगा।
टिकट की बिक्री स्टेडियम के वेस्ट गेट के नजदीक बने टिकट कार्नर पर होगा जिसके लिए 15,16 और 17 नवंबर की तिथि प्रस्तावित है। अनुमति हेतु जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है।
मैनेजमेंट कमेटी के बैठक में आज मैच के लिए टिकट का दर भी तय कर दिया गया टिकट का दर  इस प्रकार है।900,1200,1400,1700,1800,4000,5000, 5500 और 9000 होगा।
दिनांक 14 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला, खरसावां जिले के सदस्यों को कीनन स्टेडियम में टिकट मिलेगा और जमशेदपुर में उनका कंप्लीमेंट्री कंपनी के पास टिकट मिलेगा जबकि शेष जिलो के सदस्यों को 15 नवंबर को 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक जे.एस.सी.ए. अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर रांची में मिलेगा।

Leave a Comment

7k Network