जीतन राम मांझी को सता रही झारखण्ड के गरीब और बेरोज़गार की चिंता।
“हम ” के झारखण्ड प्रभारी मिले शिबू सोरेन से
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतन राम मांझी झारखण्ड के गरीबों और शिक्षित बेरोज़गारों के प्रति अत्यधिक भावुक है और इस दिशा में उन्होंने अपना संघर्ष शुरू कर दिया है ये कथन है हम के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष और झारखण्ड प्रभारी फैज़ सिद्दीकी का ।
मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड संगठन विस्तार के कई अलग अलग कार्यक्रम में अपनी उपस्तिथि दर्ज कराने रांची पहुंचे फैज़ सिद्दीकी ने आज मुख्यमंत्री आवास जाकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शीबू सोरेन से मुलाक़ात किया और उन्हें मांझी की शिक्षित बेरोज़गार युवको और लॉक डाउन में प्रभावित गरीबों की चिंता से अवगत कराया ।
सिद्दीकी ने कहा की जल्द ही वो झारखण्ड मुख्यमंत्री से भी इस सन्दर्भ में मिलेंगे और झारखण्ड के लॉक डाउन प्रभावित गरीबों और बेरोज़गार नौजवानो के कल्याण हेतु अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे ।








