हजारीबाग; टाटीझरिया में चैकिंग में रैन बस से 3 किलो अफीम बरामद दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

टाटीझरिया में चैकिंग में रैन बस से 3 किलो अफीम बरामद दो  गिरफ्तार, भेजे  गए जेल।
टाटीझरिया :- टाटीझरिया थाना के सामने हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टाटीझरिया थाना ने चैकिंग अभियान चलाया चैकिंग के दौरान हज़ारीबाग से बगोदर जाने वाली रैन बस में चैकिंग के दौरान 3 किलो अफीम के साथ  एक महिला तारामणि नाग और  एक लड़का अक्षय कुमार 19 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बता दे कि हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि रैन बस में अफीम हज़ारीबाग़ से बगोदर की और ले जाया जा रहा है पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विष्णुगढ़ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया ,छापामारी  दल में विष्णुगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुज उरांव टाटीझरिया थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह एएसआई विजय कुमार ,अनिल कोनगाडी, अजीज अहमद अंसारी अविनाश कुमार मंटू कुमार प्रेम कुमार,रंजन गंझू अशेश्वर राय महिला दिग्वार ललिता देवी ने टाटीझरिया थाना के सामने हज़ारीबाग़ से बगोदर की ओर जाने वाली रैन बस को चैकिंग किया गया।

चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखते ही एक महिला पलास्टिक थैला और एक लड़का बैग लेकर नीचे उतरने लगा प्रशासन को शक हुआ और  महिला के पास सफेद प्लास्टिक थैला चैक किया जिसमें से 2 किलो अफीम जब्त किया शस्त्र बल ने लड़का के बैग चैक किया तो 1 किलो अफीम कुल 3 किलो अफीम जब्त किया गया उक्त महिला तारा मनी नाग पति प्रभु सहाय नाग और अक्षय कुमार 19 वर्ष पिता अरविंद दांगी दोनों अभियुक्त गिधौर चतरा के निवासी है महिला ने बताया कि अफीम को हज़ारीबाग़ से पटियाला पंजाब पहुंचाते हैं।
अभियुक्त के पास से काला रंग का हीरो 600 कंपनी का की पेड़ मोबाइल और ब्लू रंग कभर लगा हुआ ओप्पो ASS मोबाइल जब्त किया गया है टाटीझरिया कांड संख्या 61/21 धारा 18/27A N•D•P•S के तहत एफआईआर दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया

Leave a Comment

7k Network