ए.एस.आई. पर विवाहिता के साथ अवैध सम्बन्ध का लगा आरोप, पूछताछ जारी।
कटकमसांडी (हजारीबाग) महिला से अवैध सम्बन्धों के आरोप में ए.एस.आई. बसंत कुमार को कटकमसांडी थाना में पूछताछ के लिए लाया गया है। आरोपी कोर्रा थाना में एएसआई पद पर कार्यरत थे। इसके पूर्व वे कटकमसांडी थाना में कार्यरत थे।
ए.एस.आई. को लुपुंग गांव के ग्रामीणों द्वारा डांड़-पिचरी रोड से पकड़कर मंगलवार के शाम लुपुंग गांव लाया गया और आरोपियों को कब्जे में लेकर ग्रामीण महिला पुरूषों ने जमकर हंगामा मचाया। बाद में सूचना पाकर पुलिस इंस्पेक्टर प्रभात कुमार, सीओ अनिल कुमार व थाना प्रभारी अरूण कुमार दूबे दल बल के साथ पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।
इसके बाद आरोपी ए.एस.आई. व विवाहिता महिला को ग्रामीणो से मुक्त कराकर थाने लाया गया। कांड के दूसरे दिन लुपुंग गांव का दर्जनों ग्रामीणों ने ए.एस.आई. के खिलाफ कार्रवाई को ले थाने में आवेदन दिया गया। आवेदन में कहा गया है कि ए.एस.आई. रोज शाम को विवाहिता महिला बसंती देवी पति सोमर रविदास को अपने बाइक पर बैठाकर ले जाया करते थे और दो चार घंटे के बाद बाइक से ही गांव छोड़ चले जाते थे।








