बी.एस.एफ. मेरू कैंप में लगेगा भव्य दिवाली मेला – आम लोग भी होंगे शामिल।
झारखण्ड सरकार द्वारा कोराना महामारी में जारी नियमों में छूट दिये जाने व सार्वजनिक कार्यक्रमों व कक्षा 6 तक के स्कुलों को खोले जाने की अनुमति दिये जाने के आदेश के अनुरूप, सीमा सुरक्षा बल, मेरू हजारीबाग द्वारा इस वर्ष आगामी दिपावली के शुभ अवसर पर दिनांक 02 नवम्बर 2021 को एडम ग्रांउंड में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा।
मेले में आम जन मानस की उपस्थिति को इस बार न केवल सुगम बनाया जाएगा अपितु वह इसमें अपने खान-पान व मिठाई के स्टॉल, खिलौना, कपडे, पटाखों एवं झुले इत्यादि लगाकर भागीदार हो सकेंगे, साथ ही सीमा सुरक्षा बल की सी.पी.सी. केन्टीन व अन्य स्टॉलों से सामान क्रय कर सकेंगे। इस संबंध में सुविधा हेतू श्री पंकज कुमार मेलकानी, उप समादेष्टा (रसद) (मोबाईल न.9456520398) पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। सभी आगंतुकों से निवेदन है कि वह मेले में कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना में मास्क का प्रयोग अनिवार्य है।
टी.सी.एस. एवं एस.टी.सी. द्वारा संयुक्त रूप से मेले का आयोजन, इसे और अधिक भव्य और व्यापक बनायेगा। टी.सी.एस. के सभी समुह एवं एस.टी.सी. की सभी कम्पनीयाँ अपने खाने पीने के स्टॉलों के साथ साथ मनोरंजन और रोमांच उत्पन्न करने वाले खेलो का आयोजन भी करेंगी।
सीमा सुरक्षा बल जो स्वंय भारत के हर प्रान्त के बहादुर जवानो का समुह है वही छाप इस मेले में देखने को मिलेगी। एक ही स्थान पर समस्त भारत के स्वादिष्ट व्यंजनों जैसे दक्षिण भारत के इडली डोसा, उत्तर भारत के छोले भटुरे के साथ साथ शाकाहारी एवं मंसाहारी व्यंजनों इत्यादि का स्वाद लिया जा सकता है वहीं दुसरी तरफ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इनाम भी जीते जा सकेंगें। मेले में सभी के मनोरंजन हेतु सीमा सुरक्षा बल के जॉज एवं ब्रास बैंड नितरन्तर सांस्कृति कार्यक्रम की देंगे।








