मेरु पैक्स अध्यक्ष एवं BCO सह निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रमाणित सूची के प्रकाशन पर ग्रामीणों की आपत्ति,पैक्स चुनाव रद्द करने की मांग।
हजारीबाग सदर प्रखंड के मेरु में ग्रामीणों ने पैक्स चुनाव को लेकर पैक्स अध्यक्ष सीताराम प्रसाद पर गम्भीर आरोप लगाते हुवे पैक्स का चुनाव रद्द करने का मांग किया है इस संदर्भ में जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं उपनिबंधक सहयोग समितियां उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल एवं BCO निर्वाचन पदाधिकारी सदर हजारीबाग को दिया गया है आवेदन।
मेरु पैक्स अध्यक्ष सीताराम प्रसाद के द्वारा चुनाव प्रभावित करने के नियत से सम्मानित सदस्यों को विधिपूर्वक चुनाव संबंधी जानकारी किसी भी उचित माध्यम ढोल-नगाड़ा, रजिस्टर पंजी, पोस्टल अखबार, सोशल मीडिया व अन्य से आज तक नहीं दी गई है और ना ही कार्यकारिणी की बैठक की गई है।
आवेदन में बताया गया मेरु पैक्स अध्यक्ष सीताराम प्रसाद के द्वारा मनमानी तरीके से मेरु के बहुत से किसान सदस्यों का नाम हटाकर सूची का प्रकाशन अध्यक्ष अपना निजी घर पर किया है जो सरासर गलत है यहां तक की कार्यकारिणी सदस्यों का भी नाम सूची से हटा दिया गया है मेरु पैक्स के मतदाता सूची में सीताराम के द्वारा ज्यादातर अपने परिवार और शुभचिंतकों के साथ स्वर्गवास हो गए लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया।
साथ ही पुराने 1 से 215 तक सदस्यों की सूची से 60 से 70 लोगों को अपने मन से हटा दिया ताकि चुनाव आसानी से जीता जा सके बहुत से किसान का नाम नहीं है इनका नाम सूची में जोड़ने की कृपा किया जाए इसके उपरांत ही चुनाव कराया जाए साथ ही विधि संभव कार्रवाई भी किया जाए।








