नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस झारखंड में संगठन के विस्तार के क्रम में लोहरदगा में की गयी बैठक।
आज दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस झारखंड में संगठन के विस्तार के क्रम में लोहरदगा जिला के होटल पर्ल के हॉल में एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें दो जिला अध्यक्ष लोहरदगा एवं गुमला की घोषणा की गई नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद अंसारी ने आज लोहरदगा जिला अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद अजमल अंसारी एवं गुमला जिला अध्यक्ष पद के लिए लाल मोहम्मद अंसारी तथा प्रदेश महासचिव पद पर वरिष्ठ मोमिन एवं कांग्रेसी नेता जनाब मोहम्मद यासीन अंसारी को मनोनयन पत्र दिया इस।
अवसर पर प्रदेश महासचिव जनाब अब्दुल सलाम अंसारी एवं नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती फरहाना खातून विशेष रुप से बैठक को संबोधित किया बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद यासीन अंसारी एवं संचालन एनुल अंसारी ने किया बैठक में कई गांव के सदर सेक्रेटरी एवं बुद्धिजीवियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद अंसारी ने कहा कि नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शकील उज जमा अंसारी साहब ने दिल्ली से की है और झारखंड के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जा रहा है इस संगठन में विशेष रूप से युवाओं को तरजीह दी जा रही है और झारखंड सरकार से मोमिनो के हित में उनके मूलभूत समस्याओं का समाधान करने तथा सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि हमारे समाज में रोजगार एक बहुत बड़ी समस्या है साथ ही बेहतर शिक्षा की उपलब्धता की भारी कमी है जिस पर सरकार को विशेष ध्यान देना होगा अगर सरकार इस और कदम नहीं उठाएगी तो नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी प्रथम चरण में सभी विभाग के मंत्रियों और मुख्यमंत्री से नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों के साथ भेंट करके चर्चा करेगा और समाधान की मांग उठाएगा क्योंकि झारखंड निर्माण में आदिवासियों के साथ साथ मोमिन समाज ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और तन मन धन से झारखंड आंदोलन को गति दी लेकिन दुख की बात यह है कि अब तक मोमिन समाज को सरकार की तरफ से अनदेखा किया गया है जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रब्बानी अंसारी शहाबुद्दीन अंसारी तनवीर अंसारी इकबाल हुसैन मुजाहिद अंसारी गुड्डू संसारी मेराज अंसारी जमील अंसारी खलील अंसारी गुलफाम अंसारी मतिउर रहमान अंसारी सगीर अंसारी तौफीक आलम असलम अंसारी नेहाल अंसारी इमरान अंसारी सफदर अंसारी आसिफ अंसारी जुल्फिकार अंसारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे धन्यवाद ज्ञापन जाबिर अंसारी ने किया।








