हज़ारीबाग; झुमरा में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उदघाटन।

झुमरा में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उदघाटन।
हज़ारीबाग–दारू प्रखंड के झुमरा स्थित लक्ष्मी विधवा महिला फाउंडेशन के सौजन्य से विधवा महिलाओं के लिये सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का विधिवत शुभारंभ अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष एवं लक्ष्मी विधवा महिला फाउंडेशन के संचालक सह समाज सेवी बब्लू कुशवाहा, नेत्री सह समाज सेवी रुचि कुजूर, इन्द्रदेव कुशवाहा, डॉ. संजय कुमार व एनजीओ. छोटानागपुर विकास मंच के संचालक नंदकिशोर ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर किया। विधवा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान हेतु इस केन्द्र का  शुभारंभ किया गया है। 
नेत्री सह समाजसेवी रुचि कुजुर ने अपने संदेश में कहा कि आज समाज के विकास के लिए महिलाओं का सशक्त करना बेहद  जरूरी है। महिलाओं की चहुमुखी विकास से ही समाज को नई दिशा मिल सकता है।फाउंडेशन के संचालक बब्लू कुशवाहा ने कहा कि हमारा उद्देश्य विधवा महिलाओं के आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।इसके लिए विधवा महिलाओं के आर्थिक स्थिति में सुदृढीकरण हेतु सिलाई केन्द्र के अलावे मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। भविष्य में लक्ष्मी विधवा महिला फाउंडेशन द्वारा महिलाओ के  सशक्तिकरण के लिए भी अन्य योजनाएं भी संचालित की जाएगी।
मौके पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के महिला जिला अध्यक्ष मालती प्रसाद, दारू प्रखंड अध्यक्ष एवं फाउंडेशन के कोर कमिटी सदस्य रामनारायण कुशवाहा ने कहा कि लक्ष्मी विधवा महिला फाउंडेशन विधवा महिलाओं के आर्थिक उन्नति हेतु कृत संकल्पित है। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के दारू प्रखंड सचिव और फाउंडेशन के कोर कमिटी सदस्य अशोक कुमार कुशवाहा ने कहा कि लक्ष्मी विधवा महिला फाउंडेशन के साथ साथ समाज का भी कर्तव्य बनता है कि विधवा महिलाओं के आर्थिक विकास में सहयोग करें। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला पदाधिकारी संजय कुशवाहा एवं महिला प्रकोष्ठ के दारू प्रखंड अध्यक्षा सोनी देवी, पसेई पंचायत के उप मुखिया सहित सागर कुशवाहा, महासभा के सलगावा पंचायत अध्यक्ष सुनील प्रसाद,  सखियां पंचायत के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network