हजारीबाग; कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग रेलवे साइडिंग कोल डंपिंग यार्ड में पथराव कई पुलिसकर्मि घायल।

हजारीबाग; कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग रेलवे साइडिंग कोल डंपिंग यार्ड में पथराव कई पुलिसकर्मि घायल।
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग रेलवे साइडिंग कोल डंपिंग यार्ड में पिछले कई दिनों से चल रहे आंदोलन ने अब अपना रूप बदल लिया है । आपको बता दें कि आज सुबह कुछ उपद्रवी तत्वों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए दंडाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के ऊपर पथराव किया गया जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के उद्देश्य से हल्का लाठीचार्ज किया है ।

उसके बाद उग्र हुए भीड़ ने जहां एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया वही लगभग डेढ़ दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है । घटनास्थल पर हजारीबाग जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लगभग वरीय पदाधिकारी कैंप किए हुए हैं । वही आंदोलनकारियों में छिपे असामाजिक तत्वों की भी पहचान की जा रही है । 

दूसरी ओर ग्रामीण डटे हुए हैं उनमें कुछ किसान है तो कुछ अपनी नेतागिरी चमकाने के फिराक में लगे हुए हैं । इस पूरे मौके पर बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश करते देखी गई  । अंबा प्रसाद ने बताया की आंदोलनकारियों और जिला प्रशासन को बैठाकर बातचीत कराने की कोशिश जारी है । 

अंबा प्रसाद ने आंदोलनकारियों की ओर से पथराव को नहीं किए जाने के लिए भी सिफारिश करते देख गया । वही पुलिसकर्मियों को भी शांत रहने की ताकीद की जा रही थी । 

अभी मामला गरम है लेकिन अंडर कंट्रोल नजर आ रहा है अब देखना गौरतलब होगा कि आने वाला वक्त क्या कुछ हमें दिखाता है जबकि दशहरा के इस पावन पर्व के मौके पर इस तरह का वाकया सौहार्द को बिगाड़ सकता है वही कोयले की कमी से जूझ रहा बिजली उत्पादन कंपनियां बिजली का बिजली कटौती करता देखा जा रहा है । हजारीबाग में भी इसका खासा असर देखने को मिल रहा है ।

Leave a Comment

7k Network