हज़ारीबाग; दुर्गापूजा को ले कटकमसांडी थाने व पेलावल ओपी परिसर में हुई बैठक।

दुर्गापूजा को ले कटकमसांडी थाने व पेलावल ओपी परिसर में हुई बैठक।
कटकमसांडी शनिवार को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा सम्पन्न कराए जाने को लेकर कटकमसांडी थाना व पेलावल ओपी परिसर में अलग-अलग शांति समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित डीएसपी राजीव कुमार ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों को अपने अपने पंचायत क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में पूजा कराने की अपील की। 
उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाय और अनावश्यक भीड़ लगाने से परहेज़ किया जाय। वहीं सीओ अनिल कुमार ने कहा कि पर्व त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से जीवन जीने का  रास्ता दिखाता है। इस दौरान लोग समाज कल्याण को लेकर मन्नतें व दुआएं मांगते हैं। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों को तीन ओर से बैरेकेटिंग किया जाय। आगजनी के संभावना को ले बालू की व्यवस्था किया जाय और समिति द्वारा पूजा पंडालों में सीसीटीवी की व्यवस्था किया जाय।

इस मौके पर बीडीओ वेदवंती कुमारी, थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी, ओपी प्रभारी विकर्ण कुमार, जिप प्रतिनिधि मिस्बाहुल इस्लाम, सर्वधर्म मानवता मंच के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष निसार खान, जिप प्रतिनिधि मिस्बाहुल इस्लाम, भाजपा उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार बीरू, सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, पूर्व जिप प्रतिनिधि मनीष ठाकुर, कांग्रेस अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, रंजीत यादव, मुखिया प्रतिनिधि सरजू राम, पंसस मो. मारूज़, रामू राम, पूर्व मुखिया नारायण साव, पंकज अगेरिया, अर्जुन प्रसाद कुशवाहा, अब्दुर्रज्जाक, मुखिया प्रतिनिधि मो. एकलाक, पंसस मो. सलाउद्दीन, परमेश्वर प्रसाद मेहता, जमशेद खान, महबूब आलम, महेश साव, रामधनी ठाकुर, मंसूर अंसारी, महेश साव, कन्हाई यादव, सीताराम मेहता, अंतु साव, दिलीप ठाकुर, अजय विश्वकर्मा, प्रेम साव, कमरूजमाखान, ओबैदुल्लाह मल्लिक, राजू अंसारी राजू खान, प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय, विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, मुखिया शेर मोहम्मद खान, राजकिशोर सिंह, भाजपा महामंत्री राकेश कुमार सिंह, मुखिया मिन्हाज हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि रहमत अंसारी, मुखिया दिलीप कुमार रविदास, पंसस विजय दांगी, जगदेव राणा, अर्जुन रविदास, देवनारायण मेहता, रूपदेव यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network