हज़ारीबाग; दुर्गा पूजा को लेकर दारू थाने में हुई शांति समिति की बैठक।

दुर्गा पूजा को लेकर दारू थाने में हुई शांति समिति की बैठक
दारू( हज़ारीबाग)-दुर्गा पूजा को लेकर दारू थाना में  पूजा समिति और ग्रामीणों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी विद्यासागर चौरसिया ने किया। इस बैठक में  मौजूद अंचलाधिकारी नीतू कुमारी ने बताया कि मंडप में दर्शन के लिए जाने वाले लोग  हर हाल में मास्क लगाकर ही आएंगे। 
समिति द्वारा सिनेटाइजर की ब्यवस्था करना अनिवार्य होगा।पूजा पंडाल व मंडप परिसर में कम से कम चार सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। समिति को बिजली विभाग, अग्निशमन व पीडब्लूडी विभाग से प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य होगा। बैठक में मौजूद समिति के लोगों ने कोविड नियमो के तहत पूजा मनाने की बात स्वीकार की साथ ही प्रशाशन को हर सहयोग करने की बात कही। 
इस बैठक में संतोष सिन्हा, कृपानंद प्रसाद, भरत प्रसाद, प्रेम साव, राजकुमार उर्फ बबलू कुशवाहा, बीरेंद्र यादव, विक्की कुमार, सुमित सिन्हा आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

7k Network