हज़ारीबाग; अमनारी में आयोजित बिलट-रियासत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2021 का गांधी जयंती के दिन शानदार समापन।

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत अमनारी अवस्थित आइडियल चिल्ड्रेन स्कूल मैदान में आयोजित बिलट-रियासत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2021 का गांधी जयंती के दिन शानदार समापन हुआ। फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक श्री मनीष जयसवाल जी शामिल हुवे।

साथ ही विशिष्ट अतिथि मुफ्फसिल थाना प्रभारी बजरंगी महतो, सदर के जिप सदस्य कौंलेश्वर रजक, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, सदर प्रमुख सरोजिनी देवी, अमनारी मुखिया अनूप कुमार, मेरु मुखिया सोनी कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

उक्त टूर्नामेंट में दारू, इचाक, चुरचू और सदर प्रखंड से कुल 17 टीमों ने भाग लिया था। टूर्नामेंट के विजेता और उप विजेता टीम को विधायक श्री मनीष जायसवाल की ओर से जर्सी भेंट की गयी।

आने वाले वर्ष में नमो फुटबॉल का नए स्वरूप में होगा आग़ाज़।

Leave a Comment

7k Network