हज़ारीबाग; टाउन हॉल मे 30 सितंबर 2021 को आज़ादी का अमृत महोत्सव उत्सव: सी0सु0बल बैंड द्वारा भव्य प्रस्तुति एवं महोत्सव पर पोस्टर प्रर्दशनी।

टाउन हॉल मे 30 सितंबर 2021 को आज़ादी का अमृत महोत्सव उत्सव: सी0सु0बल बैंड द्वारा भव्य प्रस्तुति एवं महोत्सव पर पोस्टर प्रर्दशनी।

आगामी, 30 सितम्बर 2021 को शहर के टाउन हॉल में सांय पांच बजे से सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के साथ मिलकर हर्षाेउल्लास से आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए सीमा सुरक्षा बल मेरू केम्प की ब्रॉस एवं जॉज बैंड की प्लाटूने (टुकडियाँं) भव्य बैंड एवं संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ आयोजित करने जा रही हैं। टाउन हॉल के बाहर उपलब्ध हॉल में कल्पनाशील एवं सृजक जाँबाज़ प्रहरियों द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव पर देश के प्रति अपनी भावनाओं को चित्रित करते हुए पोस्टर एवं पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सर्वजन साधारण इस उत्सव में अपनी भागीदारी से इसे और भी भव्य बनाने के लिए इस विज्ञप्ति के जरिये आंमत्रित किये जा रहे हैं। 
विदित रहे की सीमा सरुक्षा बल हजारीबाग का बैंड, झारखण्ड एवं बिहार प्रदेश में उल्लेखनीय स्थान रखता है। झारखण्ड में ईटखोरी महोत्सव, छाउ महोत्सव एवं बिहार में वैशाली महोत्सव, राजगीर महोत्सव में की गई इनकी प्रस्तुतियाँ अपनी विशेष छाप छोड़ चुकी हैं। जिसकी लोगों द्वारा हमेशा सरहाना की जाती है और इसकी स्मृति उनके मन में अभी तक है। 
इस महोत्सव में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, पुलिस अधिकारियों, प्रेस प्रतिनिधियों एवं इलेक्ट्रनिक मिडिया आदि को विशेष निजी निमंत्रण भी दिए जा रहे है। शहर के जाने माने कलाकारों को देश भक्ति के लोक गीत आदि के लिए सम्मलित होने के लिए भी खुला निमंत्रण है। इच्छुक कलाकार कृपया श्री आद्वित्य कुमार (एस एम) से मोबाईल एवं वाहट्सएप संख्या 7477858791/9406372583 पर पहले ही सम्पर्क कर समन्वय स्थापित करें, ऐसा अनुरोध है। कार्यक्रम में प्रवेश एवं उपस्थिती के दौरान कोविड 19 मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने का विशेष आग्रह है।

Leave a Comment

7k Network