म्यांमार में बने चक्रवात का असर शनिवार की शाम से झारखंड में दिख सकता है, दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली तक बन रहे बारिश के आसार।

म्यांमार में बने चक्रवात का असर शनिवार की शाम से झारखंड में दिख सकता है।

यह बंगाल की खाड़ी से होते हुए ओडिशा की सीमा के आसपास आयेगा. शनिवार को झारखंड के उत्तरी तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

*दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली तक बन रहे बारिश के आसार*

बता दें कि इस बार दुर्गा पूजा 2021 से लेकर दीपावली 2021 तक बारिश का योग बन रहा है. इस अवधि में हल्की बारिश हो सकती है. 27 सितंबर से हस्त नक्षत्र में सूर्य प्रवेश कर रहे हैं. इस दिन से हवा चलेगी और बारिश भी होगी. 10 अक्तूबर के बाद खंड बारिश का योग बन रहा है. पंडित कौशल कुमार मिश्रा ने कहा कि वाराणसी पंचांग के अनुसार, 11 को चित्रा नक्षत्र में सूर्य प्रवेश कर रहे हैं. 24 अक्तूबर तक चित्रा नक्षत्र रहेगा. 24 की शाम को 7.36 बजे से स्वाति नक्षत्र शुरू हो रहा है, जो छह नवंबर तक रहेगा इसके बाद से बारिश से राहत मिलेगी।

Leave a Comment

7k Network