हज़ारीबाग; भारतीय जनता पार्टी ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती समारोह।

भारतीय जनता पार्टी ने मनाई  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती समारोह।
विष्णुगढ़: प्रखंड के विष्णुगढ़ मुख्यालय,बनासो,कुसुम्भा,उच्चाघना, नावाटांड,जोबर,सिरय,रमुवा, गाल्होवार विभिन्न पंचायतो मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई.विष्णुगढ़ पूर्वी मंडल में उच्चघना मिलन टंड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता द्वारा सभी बूथों में एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं कुशल संगठनकर्ता,हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती मनाई.पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प मालाअर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नारायण महतो ने कि तथा संचालन महामंत्री प्रकाश साव ने किए. इस मौके पर उपाध्यक्ष टहल महतो, युवा मोर्चा महामंत्री तुलसी सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी टेकलाल महतो, विश्वनाथ महतो, सत्यनारायण महतो,कमल दूत सुखलाल महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद कुमार महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमंती देवी, रामकिशुन महतो महिला मोर्चा  मंत्री सिला देवी, सुरेश कुमार, त्रिलोकी महतो,जगरनाथ महतो, तुलसी महतो,सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार मंडल,महिला मोर्चा महामंत्री बसंती देवी, रेवातलाल महतो, एसटी मोर्चा अध्यक्ष जगदीश हसदा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सहदेव इत्यादि लोग उपस्थित उपस्थित थे।
संवाददाता- धीरज शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Comment

7k Network