हज़ारीबाग; पोर्न अश्लील साइट दुष्कर्म व्यभिचार का कारण है केंद्र सरकार तत्काल प्रतिबंध लगाए-डॉ आरसी मेहता।

पोर्न अश्लील साइट दुष्कर्म व्यभिचार का कारण है केंद्र सरकार तत्काल प्रतिबंध लगाए-डॉ आरसी मेहता।
 
हजारीबाग- विश्व के अनेको देशों में पोर्न अश्लील साइट पर प्रतिबंध लगा हुआ है क्योंकि पोर्न साइट दुष्कर्म एवं अपराध के मुख्य कारणों में एक है उपरोक्त बातें कॉन्ग्रेस प्रमंडलीय AIPC अध्यक्ष डॉ आरसी मेहता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। डॉ मेहता ने आगे कहा कि आज कोविड काल मे इंटरनेट सहित एंड्राइड फोन अधिकांशत नाबालिक बच्चों के हाथ में है जिस कारण बच्चों में कुंठा उत्पन्न हो रहा है बच्चे एडल्ट व्यस्क अश्लील साइट खोलते है और देखते हैं जिस पर नाबालिक या व्यस्क लोगों में दुष्कर्म की भावना बढ़ रहा है। दुष्कर्म कारक अश्लील साइट को बंद होना चाहिए मैं मोदी सरकार से मैं मांग करता हूं कि तत्काल संज्ञान में लेकर हिंदुस्तान में केंद्र सरकार प्रतिबंध लगावे।

पोर्न साइट पर प्रतिबंध नहीं लगने पर व्यभिचार/दुष्कर्म मे बढ़ोतरी हो सकता है।
मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती पर पोर्न साइट नहीं होना चाहिए। अश्लील साइट से भारत की छवि खराब करने वाला है महिला प्रताड़ना कारक है इसका विरोध एवं बहिष्कार होना चाहिए।

Leave a Comment

7k Network