श्री हेमन्त सौरेन, मुख्यमंत्री झारखण्ड सेे शिष्टाचार बैठक कर श्री डी0 के शर्मा महानिरीक्षक ने राज्य सरकार के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
आज दिनांक 20 सितम्बर 2021 को श्री डी.के. शर्मा, महानिरीक्षक, एस.टी.सी. एवं टी.सी.एस. ने श्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री झारखण्ड से उनके कार्यालय रांची में शिष्टाचार भेंट की। श्री डी.के. शर्मा, महानिरीक्षक, एस.टी.सी. एवं टी.सी.एस द्वारा सी.सु.बल मेरू में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत यह उनकी मुख्यमंत्री से प्रथम मुलाकात है।
इस दौरान श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को झारखण्ड राज्य में हजारीबाग स्थित सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प में चलने वाले प्रशिक्षण कोर्सो से अवगत करवाते हुए उन्हे बताया की टी.सी.एस. मेरू समुचे राष्ट्र में अपनी तरह का एक अनुठा प्रशिक्षण केन्द्र है जिसे भारत के एक प्रमियिर प्रशिक्षण संस्थान का दर्जा हासिल है, जिसमे केन्द्रीय बलों, राज्य पुलिस के अलावा मित्र देशों के प्रशिक्षु भी विशिष्ठ प्रशिक्षण में भाग लेते हैं। उन्होने एस. टी. सी. में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 1500 प्रशिुक्षओं के बारे में भी अवगत करवाया।
श्री डी0 के0 शर्मा, महानिरीक्षक ने राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य सरकार के सहयोग और सहायता के प्रति मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और महामारी के दौरान सीमा सरुक्षा बल मेरू द्वारा जन सहयोग में किये गए कार्याे का एक संक्षिप्त ब्योरा भी दिया।
श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया की सीमा सुरक्षा बल अपने सामाजिक दायित्तवों के निर्वाह में आम जनमानस के कल्याण में अपना पुर्ण सहयोग देती रहेगी।










