हज़ारीबाग; मेरु मण्डप, बजरंगबली मंदिर जाने के रास्ते में कीचड़ का अंबार राहगीर परेशान।
हजारीबाग; सदर प्रखंड के मेरु में मण्डप, बजरंगबली मंदिर के रास्ते में राहगीरों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कारण यह है कि इस रास्ते में आज तक नाली नहीं बन पाया है नाली नहीं रहने के कारण सड़क पर काफी कीचड़ और रास्ते में मवेशियों के बांधने के कारण हमेशा गंदगी का अंबार लगा रहता है साथ ही चापाकल से निकलने वाला पानी सड़क पर बहता रहता है इस दिक्कत की वजह से लोगों को इस रास्ते पर चलना काफी मुश्किल हो गया है।
मण्डप,बजरंगबली मंदिर के पास हमेशा कीचड़ का अंबार लगा रहता है।
लोगों ने इस संदर्भ में मुखिया को कई बार अवगत कराया गया लेकिन मुखिया का ध्यान इस ओर नहीं गया मवेशियों को रास्ते में बांधने से मना किया गया तो उनके मालिकों ने लोगों को देख लेने की बात कही गई समस्या का निवारण नहीं होने पर लोगों ने मीडिया का सहारा लिया और इसकी सूचना सदर बीडीओ को दी गई वीडियो के द्वारा जल्द इस समस्या से निजात मिलने की बात कही गई है।
लोगों ने यह भी बताया के इस रास्ते से हम लोगों के यहां अगर कोई मेहमान आता है तो इस रास्ते को देखकर हम लोगों को बोलने पर बहुत ही शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती है बीते दस सालों के मुखिया कार्यकाल में इस रोड पर नाली नहीं बन पाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।











