हज़ारीबाग; बावा, मेरु कैम्प, हजारीबाग ने अपना 29 वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया।
सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत कार्मिकों की पत्नीयों एवं देश के लिए शहीद हुए बल के जांबाज प्रहरीयों की विरांगनाओं व उनके परिवार की देख-रेख व पुर्नावास में कार्यरत संस्था, बी.एस.एफ. वाइफस वेलफेयर एसोशिएशन (बावा) ने आज दिनांक 18 सितंबर 2021 को श्रीमती ऋतंभरा शर्मा, बावा अध्यक्षा की अध्यक्षता में मेरु कैम्प, हजारीबाग परिसर में स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में “बावा” का 29 वां स्थापना दिवस बडे हर्षोल्लास से मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ, श्रीमती ऋतंभरा शर्मा, बावा अध्यक्षा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पश्चात प्रहरी संगिनियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गातिविधियां आयोजित की गई। प्रहरी संगिनियों ने अंताक्षरी का भी खूब लुत्फ उठाया। अन्य कार्मिकों के अलावा कैम्प में एवं आसपास रह रहे बल के शहीदों के परिजनों कोे सम्मानित किया गया।
इस दौरान श्रीमाती शर्मा ने विरांगनाओं को मिलने वाली पारिवारिक पेंशन तथा अन्य वित्तीय लाभ एवं सुविधाओं के बारे में भी बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रहरी संगिनियों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढाया एवं प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम समाप्ति पर प्रतिभागियों को बावा अध्यक्षा द्वारा पुरुस्कृत किया गया एवं विरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती ऋतंभरा शर्मा, ने बावा सदस्यों द्वारा बावा स्थापना दिवस के शुभअवसर पर कि गई विभिन्न गतिविधियों एवं वर्तमान वर्ष में आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर योगदान देने के लिए सभी की तहे दिल से सरहाना कि एवं पुरुस्कृत प्रतिभागियों को बधाई दी।
श्रीमती ऋतंभरा शर्मा, बावा अध्यक्षा ने प्रहरी संगिनियों को संबोधित करते हुए कहा की हम सब यहाँ अपने घरों से दूर एक वृहद परिवार की तरह मिल कर रह रहे हैं व हर किसी के सुख-दुख के भागीदार हैं। यह आप सभी प्रहरी संगिनियों के सार्थक प्रयास एवं लगन का ही परिणाम है कि बल मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों का आयोजन सी.सु.बल, हजारीबाग के परिवार कल्याण केन्द्र द्वारा बेहतरीन तरीकों से किया जाता रहा है। उन्होने कहा यदि किसी भी प्रहरी संगिनी को किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह कभी भी उनसे मिल कर अपनी समस्या को बेझिझक बताएं ताकि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके।
उन्होने कहा कि बी.एस.एफ. वाइफस वेलफेयर एसोशिएशन (बावा) आने वाले समय में भी इसी प्रकार कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होने एसोशिएशन को और बेहतर बनाने के लिए सभी से अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत करने का आग्रह भी किया। इस समारोह में कैम्पस में रह रही सभी वरिष्ठ बावा सदस्यांए एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहीं ।














