हजारीबाग; प्राइवेट स्कूल संगठन के 4 सदस्य टीम ने IUML के प्रदेश कार्यकारी महासचिव के नेतृत्व में आज कल्याण मंत्री झारखंड सरकार से मुलाकात की।

हजारीबाग; प्राइवेट स्कूल संगठन के 4 सदस्य टीम ने IUML के प्रदेश कार्यकारी महासचिव के नेतृत्व में आज कल्याण मंत्री झारखंड सरकार से मुलाकात की।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश कमिटी के प्रदेश कार्यालय रांची स्थित बरियातू में हजारीबाग प्राइवेट स्कूल संगठन के 4 सदस्य टीम ने प्रदेश कार्यकारी महासचिव श्री शानुल हक से मुलाकात कर उनके नेतृत्व में आज कल्याण मंत्री झारखंड सरकार माननीय हफीजुल हसन से मुलाकात की।

इस मुलाकात में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति 2020-21 में हजारीबाग कल्याण विभाग से सूचना के अधिकार के तहत मांगे गए आंकड़ों के अनुसार इस सत्र में जिले से कुल 15207 छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिए थे जिसमें मात्र 2411 आवेदन को ही जिला स्तर से सत्यापित किया गया,बाकी 12796 छात्रों के आवेदन को रद्द कर दिया गया जो किसी भी स्थिति में न्याय संगत नहीं है।

अधिकतर गरीब एवं असहाय अभिभावकों के बच्चों का छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण अगले सत्र की पढ़ाई लिखाई मे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस तरह की समस्या पूरे झारखंड के छात्रों के साथ घटी है जिसकी संख्या अनुमानुसार तीन लाख तक हो सकती है।

शिक्षक संघ द्वारा पूर्व में इसकी जानकारी जिला के शिक्षा पदाधिकारी को दी गई थी लेकिन सुनवाई ना होने पर इस समस्या की गंभीरता को समझते हुए संगठन ने इस के समाधान के लिए आज इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश कार्यकारी महासचिव श्री शानुल हक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कल्याण मंत्री झारखंड सरकार से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

शानुल हक ने अल्पसंख्यक मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा इस संबंध में राज्य स्तर पर कमेटी बनाकर जल्द से जल्द विभागीय जांच कराई जाए ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। और आने वाले समय में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो सके।

प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि बच्चों को अगर स्कॉलरशिप नहीं मिल पाते हैं तो ऐसे में बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है और कुछ परिस्थितियों में बच्चों को अपनी पढ़ाई तक छोड़ने को मजबूर होना पड़ता है।

इस मुलाकात में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश कमिटी के प्रदेश कार्यकारी महासचिव शानुल हक,उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद शहाबुद्दीन,फजल इमाम, तनवीरूज्जमा खान, अमानुल हक, मोहम्मद अनीस और हजारीबाग प्राइवेट स्कूल संगठन के अध्यक्ष विनोद भगत,संरक्षक मधुप मनोहर,सचिव प्रभु दयाल,सह सचिव आमिर अल्ताफ शामिल थे ।

Leave a Comment

7k Network