हज़ारीबाग; बिजली की लचर व्यवस्था से आम जनजीवन ठप, लोग काफी परेशान,जानिए जबरा से सिलवार, कवालू फीडर का हाल।

हज़ारीबाग; बिजली की लचर व्यवस्था से आम जनजीवन ठप, लोग काफी परेशान,जानिए जबरा से सिलवार, कवालू फीडर का हाल।

हजारीबाग 3 दिनों से लगातार हवा और बारिश के चलते लगातार आज तीसरे दिन भी जाबरा, सिलवार, कवालू फीडर में बिजली नहीं रहने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है घरों में पीने का पानी की किल्लत हो चुकी है घरों की पानी की टंकियां सूखे पड़े हैं। लोगों के घरों का इनवर्टर भी जवाब दे चुका है कई लोगों के मोबाइल फोन बंद पड़े हैं बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इधर बारिश की वजह से लोगों का अपने अपने कामों पर जाना बंद हो चुका है एक तरह से लोग अपने घरों में कैद है उधर बिजली मरम्मत का काम चालू है लेकिन फिर भी बिजली दुरुस्त नहीं हो सका है। 

इस संदर्भ में हजारीबाग बिजली विभाग के JE से बात करने पर बताया गया दारू क्षेत्र में 33000 में फॉल्ट था जिसे ठीक करने के बाद सिंघानी जंगल में 33,000 में फॉल्ट था जिसमें सभी को ठीक कर लिया गया है 1 घंटे के बाद लाइट चालू कर दिया जाएगा अगर 11000 में फॉल्ट ना रहा तो लाइट मिलेगी दो बार ट्रायल लिया जा चुका है।

बिजली की इस सरकारी लचर व्यवस्था से लोग बिजली विभाग से सख्त नाराज है। 3 दिनों से बिजली गुल रहने के बाद उम्मीद किया जा रहा है कि आज शायद बिजली मिल पाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार कवालू पावर हाउस से काफी दूरी तक बिजली भेजने का काम किया जा रहा है जहां तक बिजली भेजने का काम किया जा रहा है उस मार्ग में 11000 काफी दयनीय स्थिति में है इधर कवालू से सिलवार फीडर की मार्ग मेरु में भी कवालू फीडर से ही 11000 सप्लाई किया जा रहा है। मेरु के लोगों के द्वारा कवालू फीडर से 11,000 हटाकर सिलवार फीडर में जोड़ने की बात कह रहे है। ताकि सिलवार फीडर से मेरु को बिजली मिलती रहे।

Leave a Comment

7k Network