बरकट्ठा पुलिस के द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब जप्त, मौके पर पुलिस देख अपराधी फरार।
बरकट्ठा प्रशासन के द्वारा बीते रात्रि को गस्ती करने के दौरान सूचना मिली की ग्राम गुंजुरा जंगल में अवैध नकली अंग्रेजी शराब का खेप का लेन देन होने वाला है। गुजरा मोड़ जीटी रोड से पड़रिया गांव जाने वाली ग्रामीण रास्ता से कुछ मोटरसाइकिल को तेजी से भगाते हुए देखा गया।
गश्ती दल द्वारा कुंजरा जंगल में काफी खोजबीन किया गया तो गुजरा मोड़ जीटी रोड से लगभग 200 मीटर गुजरा जंगल में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। आसपास काफी खोजबीन किया गया लेकिन कोई भी व्यक्ति दिखाई नहीं दिया । बरामद अंग्रेजी शराब को जप्त कर थाना लाया गया एवं बरामद सभी अंग्रेजी शराब के संबंध में अज्ञात के विरुद्ध बरकट्ठा थाना कांड संख्या 189/21 दिनांक 7.9.021 धारा 272,273,467,468, 471 भादवी एवं 468,471 भा द वि एवं 47A उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत कांड अंकित किया गया है।
बरामद शराब में से मैगडोल 375ml 165 पीस और 180ml का बोतल जिसमे केवल बोतल के ढक्कन में मैगडोल कंपनी के लेवल लगा हुआ 65 पीस सील बंद एवं बिना कोई कंपनी का लेबल लगा हुआ 440 सीसी का बोतल और सीमेंट का बोरा में आधा बोरा ढक्कन तथा 10 पता मैगडोल कंपनी का बोतल लेबल स्टीकर प्राप्त किया गया।









