हजारीबाग ; बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी से उतरी छोटा नागपुर के अल्पसंख्यक प्रभारी ने की शिष्टाचार मुलाकात।
हजारीबाग बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी हजारीबाग में कल्लू चौक स्तिथ हेमियो केयर एंड कियोर के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित हुवे जहां अपने हांथों से फीता काटकर क्लीनिक का उद्घाटन किये।
8:30 बजे सुबह गोदावरी गया अपने आवास से हजारीबाग परिसदन भवन के लिए प्रस्थान किए हजारीबाग 11:00 बजे आगमन के बाद उद्घाटन के लिए कल्लू चौक पहुंचे जहां से वापस परिसदन भवन हजारीबाग आने के क्रम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अल्पसंख्यक प्रभारी मोहम्मद शहाबुद्दीन, जिला प्रभारी धनेश्वर प्रसाद मेहता ने फूल की माला और पुष्पगुच्छ देकर शिष्टाचार मुलाकात किए।
इस मुलाकात के दौरान पार्टी विस्तार के लिए कई बातें भी हुई उसके बाद मांझी जी हजारीबाग से परिसदन भवन से गया के लिए प्रस्थान किए।












