दारू // दारू प्रखंड के ग्रामीण सेवा केन्द्र में गुरुवार को भारत की आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड मिशन प्रबंधन इकाई के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक सुनील कुमार राणा के द्वारा किया गया।
जिसमें मनरेगा योजना के तहत 100 दिनों का कार्य पूर्ण कर चुके लाभुकों का या लाभुक के परिवार से कोई भी अभ्यार्थी पात्रता रखने वाले को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना एवम ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कौशल प्रशिक्षण सह रोजगार/स्वरोजगार से जोड़ने की योजना है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रखण्ड के 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेरोजगार युवक व युवतियों को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में चार PIA कंपनी लरनेट स्कील लिमिटेड, माँ सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट, शाही एक्सपोर्ट, कॉटन बोलासम ने भाग लिया, साथ ही साथ बैंक ऑफ इंडिया दारू शाखा द्वारा इन्सुरेंस कैंप एवम वनोपज कंपनी के द्वारा सखी मण्डलों द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शनी लगाई गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि-बालदेव बाबू , सांसद प्रतिनिधि-सुरेश प्रसाद, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) -स्वाति वर्मा, जिला स्किल मैनेजर-रमन कुमार, TSA- दीपक पाण्डे, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक- सुनील कुमार राणा, मनीष कुमार, सुदेश कुमार, विजय कुमार, शुभम सिंह, JRP- बबिता देवी,स्वेता देवी, सरिता देवी, राखी देवी, एवम अन्य लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के माध्यम से 85 अभ्यार्थियों का पंजीकरण किया गया।
संवाददाता- राजीव रंजन शर्मा की रिपोर्ट।









