विष्णुगढ़ मे नेहरू युवा केंद्र के द्वारा रन फॉर फ्रीडम कार्यक्रम आयोजन।
विष्णुगढ़: प्रखंड के गाल्होवार व चानो, झपाटांड मे आज दिनांक 24.08.2021 दिन मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के द्वारा फिट इंडिया रन फॉर फ्रीडम का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक सुधीर कुमार रजक व स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष संजय कुमार के अध्यक्षता में कि गई।
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम युवा मंडल के साथ बैठकर सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की गई तथा उसके बाद संबोधन में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सबको नेहरू युवा केंद्र का कार्य तथा लक्ष्य के बारे में पुनः अवगत कराया, साथ ही विभिन्न गाँवो मे स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब और नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक सुधीर कुमार रजक ने कहा की समाज को उठने का जरूरत है इस कोरोने जैसी महामारी से लड़ने के बाद अब हमें अपनी तरक्की के मार्ग को चुनना होगा,साथ ही नवयुवक को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने तथा दौड़ते हुए घोड़े कभी बुड्ढे नही होते हैं उसकी उदाहरण देकर प्रेरित कर लोगो को जागरूक किए.और कहा प्रतिदिन दौड़ने से हमारे शरीर मे अच्छे स्वास्थ्य की लाभ मिलती है जिसे हम स्वस्थ रखकर विभिन्न प्रकार के बीमारियों से सामना कर सकते हैं उसे लड़ा जा सकता है।
स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब अध्यक्ष संजय कुमार, नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक सुधीर कुमार रजक, पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक राजेश कुमार रजक,संजय कुमार, सूरज कुमार,विजय कुमार, राहुल कुमार महतो, सोनू कुमार, रूपेश कुमार, भागीरथ कुमार इत्यादी भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।











