हज़ारीबाग; नागी शिव मंदिर में लगी सावन पूर्णिमा मे भक्तों का तांता।

नागी शिव मंदिर में लगी सावन पूर्णिमा मे भक्तों का तांता।
बिष्णुगढ़ प्रखंड के ग्राम नागी मे निर्माणाधीन शिव मंदिर पर आज सावन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उमड़ी भक्तों की भीड़ पूजा करने के लिए लगा रहा तांता निर्माणाधीन होने पर बोले बाबा के मंदिर का कुछ अलग ही पहचान बनेगा. इस मन्दिर में बुद्ध पूर्णिमा के दिन पूर्वजों से चले आ रहे बिशु झूलने का कार्यक्रम सदियों पुराना है और भव्य प्रसिद्ध मेला का आयोजित होता है जिसमें भक्त गण पांच दिनों की उपासना रखते हैं और काफी विधि-विधान एवं निष्ठा पूर्वक पूजा अर्चना किया जाता हैनिर्माणाधीन मंदिर में भव्य और सुंदर मंदिर बनेगा. मंदिर की सुंदरता और भव्यता चर्चे में होगी। 
मंदिर में भगवान भोलेनाथ के अलावे कई अन्य मातायें विराजमान रहेंगे । मंदिर परिसर पर बाग-बगीचा, सहित अन्य चीजें देखने लायक बनाया जायगा जिससे भक्तों को देखते ही आकर्षित  सुन्दरता बढ़ेगी।
और समाजसेवी सुरेश राम किसी काम से नागी पहुंचे थे वहां भीड़ देखकर उसको लगा कि सचमुच भोले बाबा और  मंडा पूजा का मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण हो जाय तो  नागी पंचायत पूरे  झारखंड स्तर पर इसको पहचान होगी ओर मंदिर निर्माण में  बढ़ चढ़ कर  सभी को सहयोग करना चाहिए।  
ग्रामीण थनेश्वर महतो ने  मंदिर के बारे में बिस्तर पूर्वक बताएं और साथ में यह बोले कि  मंदिर हमारे पूर्वजों के कल से चर्चित में रही है और खास कर आज के दिन  सावन पूर्णिमा और भाई बहन के पवित्र रिश्ता रक्षाबंधन के दिन इस मंदिर में कई गांव से यहां पूजा करने के लिए पहुंचते हैं नागी सीधवा टांड  ढोथवा खीजुर बेड़वा  बंदखारो के अलावे कई गांव से यहां  श्रद्धालु बाबा के दर्शन में पहुंचते हैं।
संवाददाता धीरज शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Comment

7k Network