हज़ारीबाग; नगर निगम हजारीबाग की बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई

हज़ारीबाग; नगर निगम हजारीबाग की बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई।
नगर निगम हजारीबाग की बोर्ड बैठक महापौर रोशनी तिर्की की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में माननीय हजारीबाग के सदर विधयाक श्री मनीष जायसवाल, नगर आयुक्त गरिमा सिंह ,सहायक नगर आयुक्त श्री मनोज मंजीत और श्री राहुल जी,सभी माननीय सदस्य, कनिय अभियंता श्री संजय सिंह और श्री रामचन्द्र तथा कार्यालय के प्रधान सहायक श्री बिगन अंसारी उपस्थित थे।
बैठक के शुरुवात में महापौर ने सभी का स्वागत किया।तत्पश्चात दिवंगत उपमहापौर स्वर्गीय  राजकुमार लाल एवं वार्ड 31 के वार्ड  भूतपूर्व वार्ड पार्षद स्वर्गीय अख्तर के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में मुख्य रूप से मुक्तिधाम स्थित विद्युत शवदाहगृह के पूर्णधार करने का निर्णय पारित किया गया, वार्ड 16 के प्लॉट संख्या पर व्यवसायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई।गोल चौक के पास गड्ढे सड़क की मरम्मती के लिए प्राकलित राशि की स्वीकृति दी गई।भुइया टोली से तुरी मुहल्ला तक पी सी सी पथ एवं नाली निर्माण की स्वीकृति दी गई।

Leave a Comment

7k Network