झुमरा साप्ताहिक बाजार में चुंगी वसूली के विरोध में बैठक का आयोजन

राष्ट्रीय मानवाधिकार सह आरटीआई संगठन के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) देव कुमार राज के अध्यक्षता में झुमरा बाजार से अवैध तरीके से चुंगी वसूली के विरोध में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दारू, हरली, पेटो ,गोपलो, तिलैया, रामदेव खरिका, झुमरा, कवालु, जोनिहया, महेशरा, जिनगा एवं अन्य कई गांव के गणमान्य लोग शामिल थे। देव कुमार राज ने कहा कि झुमरा साप्ताहिक बाजार का कई वर्षों से टेंडर नहीं हुआ है,बावजूद चुंगी वसूली का सिलसिला जारी है। इसे लेकर हम सभी ग्रामीण इसका विरोध करते है साथ ही उन्होंने कहा कि जिला परिषद कार्यालय हजारीबाग द्वारा एक पत्र निर्गत किया गया जिसमें निर्देश दिया गया है कि विभागीय चुंगी वसूली किया जाएगा।

इसे लेकर दारू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य के पति सोना साव द्वारा बाजार का चुंगी वसूली किया जा रहा है। वही ज़िला परिषद सदस्य गीता देवी ने कहा कि ज़िला परिषद हजारीबाग द्वारा झुमरा बाजार बंदोबस्ती को लेकर कई बार विज्ञापन प्रकाशित करने के बावजूद भी किसी भी व्यक्ति द्वारा बंदोबस्ती में भाग नहीं लिया गया इसे लेकर जब तक झुमरा बाजार की नियमानुसार बंदोबस्ती नहीं हो जाती है तब तक विभागीय रूप से ज्ञापन 598 द्वारा चुंगी वसूली का आदेश निर्गत किया गया है। देव कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य में यह पहला मामला है कि बिना टेंडर के विभागीय चुंगी वसूली किया जा रहा है। झुमरा बाजार किसानों का बाजार है सब्जी, बकरा, बकरी, मुर्गी, पशु एवम् अन्य सामाग्री क्रय विक्रय के लिए लोग बाजार आते हैं।

बाजार में चुंगी के नाम पर ₹20 से ₹500 तक वसूली किया जाता है। ऐसे में गरीब किसानो पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता जा रहा है। पिछले 10 वर्षों से झुमरा बाजार के किसानों से चुंगी नहीं लिया जाता था। बाजार समिति झारखंड राज्य के अध्यक्ष ने चुंगी वसूली पर रोक लगाया था इसके बावजूद चुंगी वसूली किया जा रहा है। इसे लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव कृषि मंत्री, उपायुक्त हजारीबाग, आरक्षी अधीक्षक हजारीबाग, अनुमंडल पदाधिकारी सदर हजारीबाग, अंचल अधिकारी दारू, प्रखंड विकास पदाधिकारी दारू इत्यादि को आवेदन देने की बात कहा।

बैठक में शामिल लोग

Leave a Comment

7k Network