KGT सैनिक स्कूल अमनारी में वार्षिक उत्सव एवं विदाई सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

सदर प्रखंड के मेरू अमनारी रोड स्थित KGT सैनिक स्कूल में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ वार्षिक उत्सव एवं कक्षा 10 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। स्कूल के निदेशक कमलकांत पांडे प्रधानाचार्य राहुल कुमार एवं शिक्षिका कुमारी प्रेमलता एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाए साथ ही साथ बच्चों ने अपनी कलाओं से लोगों का मन मोह लिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मधुसूदन मेहता, श्री प्रभु दयाल, बिरजू  तथा अमनारी पंचायत के मुखिया कृष्णा मेहता ने समारोह में आकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाने का कार्य किया। प्रोग्राम में बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया साथ ही स्कूल में कार्यक्रम में आए हुए मेहमानों और अभिभावकों के लिए नाश्ता पानी और खाने का भी व्यवस्था किया गया था स्कूल में आने वाले सभी अभिभावकों ने स्कूल की सराहना किया।

Leave a Comment

7k Network