
दारू:- प्रखंड अंतर्गत सरस्वती उच्च विद्यालय के प्रांगन में स्वतंत्रता सैनानी सरस्वती देवी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। से पहले विद्यालय प्रांगण में स्थापित प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सरस्वती देवी के पोता पोती ने आकर अपनी दादी को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और सभी को अपने दादी के बारे में बताया। बता दे कि सरस्वती देवी का जन्म 5 फ़रवरी 1901 को हज़ारीबाग में हुआ था।
इनके पिता राय बिष्णु दयाल लाल सिन्हा संत कोलम्बा कॉलेज के उर्दू, फ़ारसी और अरबी के अध्यापक थे। सरस्वती देवी का विवाह 13 साल की आयु में दारू गांव में अधिवक्ता केदार नाथ सहाय से हुआ था। शुरू से ही सरस्वती देवी समाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। विवाह के बाद वह ससुराल आ गईं। केदारनाथ सहाय वकील थे। इसके अलावे केदारनाथ, राजेंद्र प्रसाद की बिहार स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी से भी जुड़े थे।
इस जन्मोत्सव में कई लोग शामिल हुए।,मीना नारायण, भैया मुकेश, भैया सुकेश, भैया अनूप, दिव्या शालिनी, सुमित सहाय थे , आज सरस्वती उच्च विद्यालय के शिक्षक गण पूर्व प्रधानाध्यापक, ताजुद्दीन अहमद एवं वर्तमान प्रधानाध्यापक श्री रामेश्वर प्रसाद और शिक्षक गण, वासुदेव कुमार मंडल , कामेश्वर सिंह, परितोष कुमार झा, राजेश कुमार राय, राजेश कुमार दास, श्रीमती रंजू सिंह, मनीषा कुमारी, जितेंद्र कुमार पांडे, अजय गोप, इत्यादि कई लोग शामिल थे और वहां पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नास्ता का आयोजन किया गया ओर बच्चों को पुरस्करित किया गया जिसमें पायल, मोनिका, मधु, सरिता, सुरुचि, रिया, अर्शी, ग्रुप एन एस, ग्रुप आशा, इत्यादि सभी विद्यार्थी अपना अहम योगदान दिए।
