
सदर प्रखंड अंतर्गत सिलवार जगन्नाथ धाम, भारत माता स्थल समिति के सदस्यों द्वारा मुफस्सिल थाना के पूर्व थाना प्रभारी बजरंग महतो को भारत माता का फोटो देकर सम्मानित किया गया। भारत माता स्थल समिति के संस्थापक ज्योति कुमार भारती ने कहा कि मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी बजरंग महतो ने अपने कार्यकाल में सराहनीय कार्य किए हैं इनके कार्यकाल में घरेलू विवाद छोटा-मोटा केश को दर्ज करने के पहले दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करवा दिया जाता था और दोनों पक्षों के रजा मंदी से केश को रफा दफा करवा दिया जाता था, और एक दूसरे को केश में उलझने से बचा लिया जाता था।
महतो जी नेक और ईमानदार प्रभारी थे इसलिए बजरंग महतो मुफस्सिल थाना में अपने कार्यकाल में गरीब गुरबा जनता का दिल जीतकर ट्रांसफर हुए हैं। मौके पर उपस्थित ज्योति कुमार भारती, मुखिया प्रतिनिधी उमेश प्रसाद, राजु कुमार ,बबलू कुमार, सोनी राणा इत्यादि उपस्थित थे।








